छाताबाद में 20 फीट धंसी जमीन, 10 घर जमींदोज
धनबाद, अगस्त 7 -- कतरास। कतरास क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक बार फिर भयावह भू-धंसान की घटना हुई। अचानक लगभग 20 फीट जमीन धंस जाने से करीब 10 घर जमींदोज हो गए। घटना के समय कई लोग घरों में मौजूद थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भू-धंसान में मोहम्मद सज्जाद के आठ परिवार के सदस्य घर के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सीढ़ी के सहारे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में हुस्ना बानो घायल हो गईं। वह घर में सो रही थीं, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना से मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद नईम, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद इमामुल, सगीर खान, सबुल खान और मोहम्मद हसनैन खान सहित कई परिवार प्रभावित हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, बीसीसीएल एवं स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.