धनबाद, जून 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के किनारे छाताबाद पोल संख्या 15/6 एवं 15/08 के बीच शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान छाताबाद पानी टंकी के समीप रहने वाले 28 वर्षीय सूरज कुमार रवानी उर्फ जग्गा के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- रेलवे प्लेटफॉर्म पर युवक का शव मिला, पहचान नहींजांच प्रक्रिया सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मामला कतरास थाना क्षेत्र का होने के कारण वापस लौट गई। इसके बाद कतरास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर लोग इस...