धनबाद, मार्च 22 -- छाताटांड़ बस्ती में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवकों, युवतियों और बच्चों ने भाग लिया। दामोदर नदी के डोमगढ़ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए महिलाएं और युवतियां माथे पर कलश लेकर वहां से प्रस्थान कर गईं। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता महतो और बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित थीं। कलश यात्रा के सफल आयोजन में कृष्णकांत महतो, विष्णु महतो, बिरेन महतो, अंबुज महतो, दीपक महतो, लक्ष्मण महतो, कैलाश महतो और वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण...