सिमडेगा, जनवरी 19 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के छाताकाहू और बड़कीबिउरा में जिप मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, मुखिया उर्मिला कुजूर आदि ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद मद का उपयोग ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यहां स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भवन नहीं रहने से ग्रामीणों को इलाज कराने में कई परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने में परेशानी होती थी। लेकिन यहां उपकेन्द्र भवन बन जाने से ग्रामीणों को घर बैठे ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुखिया अंजन निमन खलखो, बिनोद जायसवाल, रोहित गुप्ता, आनंद जायसवाल, अबर साय, संतोष साय आदि उपस्थित थे।...