मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के छाजन चोरकरिया गांव के युवक विपत सहनी (40) की दिल्ली एम्स की लिफ्ट में दम घुटने से मौत हो गई। घटना बीते सोमवार की है। विपत कैंसर से पीड़ित था और इलाज कराने दिल्ली एम्स में गया था।घटना के दिन वह एम्स के डॉक्टर से मिलने लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। लिफ्ट में विपत के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण विपत का दम घुटने लगा। इस पर लिफ्ट को रोककर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दम घुटने के कारण हार्ट अटैक होना भी बताया गया है। वहीं, उसकी मौत की सूचना मिलने पर पत्नी विभा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि विपत खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसको तीन बच्चे है। उसकी मौत पर मुखिया सुमगल सहनी...