छाछ में फंगस निकलने के मामले की जांच शुरू
हरदोई, अगस्त 12 -- हरदोई, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही छाछ के पैकेट में फंगस मिलने का मामला सामने आने के बाद रेल प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। स्टेशन पर एक कैंटीन में उपलब्ध छाछ के पैकेट में फंगस दिखाई देने के बाद इसकी सूचना रेल अधिकारियों तक पहुंची। अभियान के दौरान संबंधित कैंटीन पर पहुंचकर वहां रखे खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई। रेल अधिकारियों ने छाछ के अलावा दूध के पैकेट समेत अन्य खाद्य सामग्री की भी पड़ताल की। यह भी पढ़ें- रामनगर में पनीर, दूध के पांच सैंपल लिए मौके पर मौजूद खाद्य पदार्थों की स्थिति, पैकेट की गुणवत्ता और रखरखाव को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.