नई दिल्ली, अगस्त 5 -- घर में लगे पौधे तभी खूबसूरत लगते हैं, जब उनकी पत्तियां हरी-भरी और चमकदार हों। लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बाद भी पौधों में कीड़े लग जाते हैं, फंगस बनने लगती है या उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। अगर आप भी अपने सूखते या कमजोर पड़ते पौधों के लिए कोई आसान उपाय ढूंढ रहे हैं, तो घर में मौजूद एक सफेद चीज आपके काम आ सकती है। सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर यह कीड़ों और फंगस की समस्या कम करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।कौन-सी है यह सफेद चीज? यह सफेद चीज है फिटकरी। फिटकरी का इस्तेमाल सिर्फ पानी साफ करने या घरेलू कामों में ही नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल में भी किया जाता है। सही मात्रा में इसका घोल तैयार करके इस्ते...