छाछो में एडीओ पंचायत को मिला चार्ज
जौनपुर, जून 9 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मार्च माह में छाछो के ग्राम प्रधान की असामयिक मौत के बाद कार्यवाहक प्रधान के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। 26 मई को ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने पर एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान का काम देखने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय ने बताया कि 28मार्च को छाछो ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रामचंद्र गौतम की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सदस्यों में से कार्यवाहक प्रधान चुनने के लिए तीन बार बैठक हुई लेकिन आपस मे किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद 26 मई को ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया तो काम चलाने के लिए कार्यवाहक प्रधान का चार्ज उनको दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.