गौरीगंज, जनवरी 6 -- संग्रामपुर। छाछा से धौरहरा अन्तू मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं और गड्ढे बन गए हैं। जिससे धौरहरा, छाछा, गोइयाघाट से अंतू तक आने जाने लोग परेशान हैं। यह सड़क मात्र दिखाने के लिए ही है। सड़क की हालत कच्चे रास्ते से भी बदहाल है। ग्रामीण धनवंत सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, पप्पू सिंह, अजीत प्रताप सिंह, देवनारायण यादव, राम प्रकाश तिवारी आदि ने प्रशासन से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.