बोकारो, मार्च 25 -- चंद्रपुरा। डीवीसी सीटीपीएस से छाई ढुलाई बंद होने से स्थानीय प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है। टेंडर लेने वाली परिवहन कंपनियों ने कहा है कि जब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं होगा तबतक काम करना संभव नहीं है। एक सप्ताह पूर्व भंडारीदह के निकट डीवीसी से छाई ले जा रहे पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के एक हाइवा को जला दिया गया था। इस घटना के बाद सीटीपीएस के ऐश पौंड से छाई का उठाव व परिवहन ठप है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में हाइवा एसोसिएशन से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छनबीन कर रही है। काम बंद होने से यहां के ऐश पौंड छाई से भरते जा रहे हैं। यदि छाई का परिवहन जल्द शुरू नहीं हुआ तो डीवीसी को बिजली उत्पादन घटना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.