रामगढ़, अप्रैल 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र स्थित बलकुदरा-रसदा छाई डैम में पीवीयूएनएल/एनटीपीसी के खिलाफ रैयत-विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बलकुदरा, रसदा, जयनगर और गेगदा के ग्रामीण सोमवार से ही चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरने पर बैठे हैं और अब तक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने पहले ही दिन परियोजना से जुड़ी तीन कंपनियों के कार्यालयों में ताला जड़ दिया था। तब से लगातार महिला-पुरुष धरनास्थल पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीवीयूएनएल ने कई दौर की वार्ता में दिए गए आश्वासन अब तक पूरे नहीं किए गए हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि छाई डैम से प्रभावित विस्थापितों को अब तक स्थायी नौकरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.