बोकारो, मार्च 1 -- चंद्रपुरा, प्रमोद सिन्हा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड में छाई का उठाव कार्य लगातार बाधित रहने से डीवीसी प्रबंधन परेशान है और इसका सीधा असर सीटीपीएस के बिजली उत्पादन पर पड़ने की संभावना है। स्थानीय प्रबंधन इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और इसका समाधान निकालने पर जुटा हुआ है। ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साथ समन्वय बैठा कर यहां के ऐश पौंड से छाई उठाने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार से डीवीसी के ऐश पौंड से मे सारण कंपनी द्वारा महज पांच हाइवा वाहन से छाई की ट्रांसपार्टिंग शुरू की गई है। इस कंपनी ने 15 फरवरी के बाद से काम बंद कर दिया था। डीवीसी के अनुसार मे सारण, मे जेडीएनएस तथा में पीएमपी को छाई उठाने का ठेका मिला हुआ है। इन तीनों कंपनियों ने यहां पर अबतक लगातार काम नहीं किया है। जिसके कारण यह स्थिति है। स्थिति को समान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.