फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। उपमंडल हथीन के गांव छांयसा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम अहमद बताया गया है। गांव में अबतक कुल 20 मौतें हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग की हेपेटाइटिस से नहीं हुई। उसे क्रॉनिक लंग डिजीज के अलावा पेट में अल्सर में था। इसके चलते वह कई दिनों से बीमार थे। बुजुर्ग की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अहमद की तबीयत कई दिनों से खराब थी।उन्हें सांस लेने में परेशानी थी और अन्न व पानी ग्रहण नहीं कर रहे थे।इसके चलते वह काफी कमजोर हो गए थे। चार-पांच दिन पूर्व उनके परिजन अहमद को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए थे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.