फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल के छांयसा गांव और आसपास के खेतों में जमा पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत खेतों में भरे अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए विशेष पाइपलाइन डाली जाएगी, जिसके जरिए पानी को गुरुग्राम नहर में छोड़ा जाएगा, जिससे एक ओर जहां जहरीले हो रहे भूजल स्तर में सुधार होगा। वहीं किसानों की फसल बर्दाद होने से बच सकेगी। छांयसा क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित खेतों में मानसून के दौरान भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह पानी महीनों तक खेतों में खड़ा रहता है। यही स्थिति अभी बनी हुई है, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों की बुवाई प्रभावित होती है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जलभराव के कारण न केवल फसलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.