प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के लैंड बैंक के लिए अब जमीन की तलाश तेज हो गई है। मेला प्राधिकरण ने अपने उपयोग के लिए झूंसी और सराय इनायत में छह हेक्टेयर जमीन का चिह्नांकन कर लिया है। इसके अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण अब अपना लैंड बैंक तैयार करने की फिराक में है। जिससे कुम्भ और महाकुम्भ मेले के लिए कुछ स्थायी कार्य कराए जा सकें। इसके लिए जमीन की जरूरत होगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए झूंसी और सराय इनायत में जमीन देखी गई है। ये उन्हीं काश्तकारों की जमीनें हैं, जिनका अधिग्रहण मेले में किया जाता है। इन लोगों से बातचीत की गई है। अब इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम को जाना है। टीम स्थलीय निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद मुआवजा राशि तय कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.