जमशेदपुर, अगस्त 7 -- मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है। हालांकि लगातार जांच के बाद भी रोज मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6023 लोगों के सैंपल की जांच की, इससे 42 मलेरिया मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों में 25 ब्रेन मलेरिया से पीड़ित हैं, जबकि, 17 सामान्य मलेरिया मरीज हैं। इनमें मुसाबनी व पटमदा 8-8, घाटशिला 7, पोटका व धालभूमगढ़ में 6-6, डुमरिया 4, जुगसलाई 2 और सदर अस्पताल में एक मलेरिया मरीज मिले है। लंबे समय बाद पोटका से मरीजों की संख्या कम हुई है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सफाई, फॉगिंग और जांच अभियान चल रहा है। एक-एक मरीज के परिवार की जांच हो रही है। वहीं लोगों को सर्विलांस टीम बचाव के प्रति जागरूक कर रही...