छह हजार लाभार्थियों के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
चंदौली, सितम्बर 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर से 17अक्तूबर तक गांवों मे सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। विकास खंड के हर लाभार्थियों के घर आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में स्वच्छता अभियान के साथ विकास कार्यो को गति दी जाएगी। इस क्रम में पंचायत विभाग की ओर से विभिन्न योजना के तहत लाभार्थियों के घर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। एडीओ पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडेय ने डोर टू डोर गांवों में सचिवों के माध्यम से लाभार्थियों को चिह्नित करने की कवायद तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घाटों से लेकर अस्पतालों तक होगा दीप प्रज्ज्वलन इसके साथ ही गांवों में चौपाल लगाकर अधूरा विकास कार्यो को पूरा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.