छह हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस का दरोगा गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। बिजली थाने में तैनात विजिलेंस के दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम दरोगा को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बिजली थाने की विजिलेंस टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू के रहने वाले हेमराज के यहां छापेमारी करते हुए बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया था। विवेचना विजिलेंस के दरोगा कृष्णपाल सिंह को सौंपी गई थी। बिजली चोरी का मामला दर्ज करने के बाद दरोगा कृष्णपाल सिंह ने हेमराज को जेल भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: जेल भेजने का डर दिखाकर घूसखोरी करता था दरोगा हेमराज का आरोप है कि दरोगा ने जेल न भेजने और मुकदमे के निस्तारण के बदले में उससे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में दरोगा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.