छह हजार राशन कार्डों में डीलरों को नॉमिनी बनाने का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड ने नैनीताल जिले में करीब छह हजार राशन कार्डों में राशन डीलरों को नॉमिनी बनाए जाने का आरोप लगाया है। संगठन ने मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों से खाद्यान्न की वसूली की मांग की है। संगठन की ओर से अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ राशन डीलरों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कार्डधारकों के स्थान पर डीलरों को नॉमिनी बनाया गया। इसके बाद बायोमेट्रिक के जरिए करोड़ो कुंतल खाद्यान्न निर्गत कर गबन किया गया। शिकायत में चार उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से बड़ी संख्या में राशन कार्डों पर नॉमिनी बनाए जाने का दावा किया गया है। संगठन ने तत्कालीन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.