वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) और आईएमएस बीएचयू के सहयोग से जिले में एक दिन में 77 जगह स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें छह हजार से अधिक मरीजों को उनके घर के पास परामर्श मिला। शिविर में सबसे ज्यादा त्वचा और नेत्र रोग के मरीज पहुंचे थे। स्वास्थ्य शिविर में सेवा भारती के सहयोग से वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों काशी उत्तर, काशी मध्य एवं काशी दक्षिण में कैंप लगा। लोगों को नि:शुल्क इलाज दिया गया। रुटीन जांच की गई। महमूरगंज में लगे कैंप में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार भी पहुंचे थे। इसमें प्रो. विश्वम्भर सिंह, प्रो. आरएन चौरसिया, प्रो. एसके तिवारी एवं प्रो. ममता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रो. विश्वंभर सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक मूलभूत एवं सुलभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.