मिर्जापुर, फरवरी 17 -- जमालपुर। क्षेत्र के बहुआर गांव में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। करीब दो दर्जन पहलवानों की बीच कुश्ती हुई। सबसे रोचक छह हजार की इनामी कुश्ती उदयवीर मड़ईपर चंदौली एवं भानु उसरौड़ी चंदौली के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीन हजार की कुश्ती में उसरौड़ी के हजारी प्रसाद ने सरसा के अभियान यादव को धूल चटाकर इनाम जीत लिया। ढा़ई हजार की कुश्ती मनीष अहरौरा एवं अर्जुन बरईपुर के बीच बराबरी पर छूटी। डेढ़ हजार की कुश्ती चंद्रजीत हाजीपुर एवं सूर्या सरसा और बारह सौ रुपये की अंशु हाजीपुर एवं आयुष महेवा के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर रही। एक हजार की कुश्ती बुधवारे गांव के रंजीत ने सरसा के सूरज कुमार को पराजित कर इनाम जीत लिया। पांच सौ रूपये की कुश्ती में बुधवारे गांव के राजकुमार ने सरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.