छह हजार की आबादी छह दिन से अंधेरे में
कौशाम्बी, जून 11 -- मंदर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कसेंदा गांव में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगे 25 केवीए और 250 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब छह हजार की आबादी पिछले छह दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार छह दिन पहले प्रयागराज-कौशांबी फोरलेन मार्ग के अधिग्रहण क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार शिफ्टिंग के दौरान आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद से गांव में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। ग्राम प्रधान सुखलाल यादव ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। यह भी पढ़ें- आधा दर्जन ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली आपूर्ति बाधित इसके चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.