छह हजार किसानों की सूची तैयार, आपसी सहमति से ली जाएगी जमीन
प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया के तहत पहले चरण में 45 गांवों का चिह्नांकन कर छह हजार से अधिक किसानों की सूची तैयार की गई है। अब इन किसानों की जमीन आपसी सहमति के आधार पर लेने की तैयारी है। शासन ने भी जमीन अधिग्रहण के बजाय किसानों से आपसी सहमति के आधार पर बैनामा कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के लिए चिह्नित गांवों में जमीन का ब्योरा जुटाने के साथ किसानों की सूची तैयार की जा रही है। संबंधित जमीन के अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद किसानों से संपर्क कर जमीन लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों की सहमति से जमीन का बैनामा कराया जाए, जिससे परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी आ सके। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.