दरभंगा, मई 15 -- संतोष कुमार झा,दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि एसडीएन सरकार में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। इसमें दरभंगा भी शामिल हैं। केवल उनके विस क्षेत्र में छह हजार करोड़ रुपए से विकास के काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे को इंटरनेशनल बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से रास्ते में बात हुई है। श्री सरावगी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट बॉर्डर पर होने के कारण संवेदनशील है। अब आज से यहां विशेष सुरक्षा की व्यवस्था हो गई है। यह एयरपोर्ट उड़ान योजना में देश में नंबर वन है। यह भी पढ़ें- नवंबर में होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन : सांसद यहां 1400 करोड़ से बनने वाले नए एयरपोर्ट का तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार पूर्व में ही उद्घाटन कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- अशोक पेपर मिल में लगाएंगे नया उद...