पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले के श्रीनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के अभाव के कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी के लिए इलाज का प्रमुख सहारा है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण यहां आने वाले मरीजों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। पीएचसी श्रीनगर में प्रतिदिन औसतन 130 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की इस बड़ी संख्या के बावजूद यहां स्वीकृत 6 एमबीबीएस डॉक्टरों के स्थान पर मात्र एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को लंबी कतार में इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर मरीजों की स्थिति भी बिगड़ने लगती है। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.