कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, एक संवाददाता। गुरुवार अधिकांश नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। महानंदा की कुछ सहायक धाराओं में जलस्तर बढ़ा है, जबकि गोविंदपुर, रामायणपुर, काढ़ागोला घाट, बरंडी, कारी कोसी और कोसी में कमी आई है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि काढागोला घाट, बरंडी, कारी कोसी और कोसी के जलस्तर की स्थिति अभी भी चेतावनी स्तर के आसपास या उससे ऊपर बनी हुई है। महानंदा नदी के गोविंदपुर गेज पर जलस्तर 25.83 मीटर से घटकर 25.69 मीटर हो गया। यहां 14 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इसी तरह गंगा नदी के रामायणपुर में 26.55 से घटकर 26.46 मीटर हो गया, यानी 9 सेंटीमीटर की कमी आई। गंगा के काढ़ागोला घाट में 29.63 से घटकर 29.54 मीटर हो गया, यहां भी 9 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। बरंडी नदी के एनएच-31 डुमर गेज पर जलस्तर 30.50 से घटकर 30.46 मीटर हो गया।...