लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ,संवाददाता। तालकटोरा में छह सौ बोरी सीमेंट का ऑर्डर लेकर जालसाज ने कंट्रक्शन कंपनी से 1 लाख 77 हजार रुपये हड़प लिए। गोमतीनगर बड़ी जुगौली निवासी देवेंद्र तिवारी राजाजीपुरम में स्थित कत्यान बिल्डर्स एंड कंट्रक्शन कंपनी में कर्मी हैं। कंपनी की ओर वह खरीदारी करते हैं। पीड़ित ने गूगल से मिले मोबाइल नंबर के जरिए हरियाणा पानीपत विराटनगर निवासी कृष्ण कुमार से संपर्क किया। कृष्ण कुमार ने खुद को अल्ट्राटेक कंपनी का प्रतिनिधि बताया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने कंपनी के फर्जी लेटर हेड पर मोहर लगाकर सीमेंट का रेट और अपना पर्सनल बैंक अकाउंट नंबर भेजा। पीड़िता ने छह सौ बोरी सीमेंट के ऑर्डर के 1 लाख 77 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सीमेंट की डिलीवरी न मिलने पर पीड़ित ने कॉल की। आरोपित का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बताने लगा। पीड़ित ने तालकटोरा थाने में ...