देहरादून, दिसम्बर 17 -- मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति और सजग इंडिया की ओर से बुधवार को हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें 600 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ काम करने की शपथ ली। समिति के अध्यक्ष और राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य ललित जोशी ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा केवल शराब, सिगरेट या मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल गेमिंग, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग और डिजिटल मनोरंजन पर निर्भरता भी युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर कर रही है। ललित जोशी ने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की गंभीर समस्या है, जो जीवन और भविष्य को प्रभावित करती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.