सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-168) का गुरुवार को को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसीना में शुभारंभ हुआ। नौ अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में करीब 600 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अनूप सिंह ने किया।डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर रितु राज सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए सेना में सेवा की संभावनाओं के साथ ही उच्च चरित्र वाला जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास को एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। साथ ही कैडेटों से शिविर में आयोजित प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र का अधिकतम लाभ उठाने और एनसीसी के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। शिवि...