फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर शनिवार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए छह सौ किग्राम कचरी और 71 किग्रा सरसों का तेल जब्त किया है। टीम ने चार खाद्य पदार्थों के नमूना एकत्र करते हुए जांच के लिए भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित की अगुवई में टीम ने गीता फूड प्रोडक्ट्स सौंरा से रंगीन कचरी का एक नमूना जॉच के लिए एकत्र करते हुए करीब 600 किग्रा रंगीन कचरी जब्त किया है। वहीं टीम ने जमील अहमद चौक खागा से सरसों के तेल के दो नमूनें एकत्र करते हुए 58 किग्रा सरसों का तेल जब्त किया।✓ मनीष प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान स्थित जयपुरिया स्कूल से सरसों के तेल का एक नमूना लेते हुए 13 किग्रा सरसों का तेल जब्त किया गया। टीम ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.