नई दिल्ली, मार्च 3 -- रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को छह आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की खरीद के लिए 5083 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एएलएच हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के लिए खरीदे जा रहे हैं। जबकि श्टिल मिसाइलों को नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एएलएच एमके-3 (समुद्री भूमिका) के लिए 2901 करोड़ रुपये का अनुबंध हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ किया गया है। इन दोहरे-इंजन वाले हेलीकॉप्टरों में इस समय संचालित हवाई प्लेटफॉर्म से बेहतर आधुनिक विशेषताएं हैं और ये किनारे पर मौजूद एयरफील्ड के साथ-साथ समुद्र में युद्धपोतों से भी कई तरह के समुद्री सुरक्षा मिशनों को अंजाम देने में सक्षम हैं। ये हेलीकॉप्टर के तरह के सैन्य परिवहन में अहम साबित होंगे। र...