छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन अभियान 31 तक
पटना, मई 21 -- बिहार में छह से 14 वर्ष तक के बच्चे विद्यालय से बाहर नहीं रहेंगे। राज्य सरकार इनका दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराएगी। शिक्षा विभाग इसके लिए 31 मई तक अभियान चलाएगा। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के पास पत्र भेजा है। कहा गया है कि विद्यालय से बाहर के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं। इसके लिए गृहवार सर्वेक्षण से बच्चों का नामांकन कराया जाए। दरअसल, नये अकादमिक सत्र 2026-27 में प्रत्येक 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का उसके पोषक क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित करने के लिए पिछले माह 30 दिनों का अभियान चलाया गया था। इस दौरान कक्षा एक, कक्षा छह और कक्षा नौ में बच्चों का नामांकन कराया गया। समीक्षा में पता चला कि अभियान के बावजूद काफी बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.