छह से 14 अप्रैल तक भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस
अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया,निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आगामी छह अप्रैल से प्रारंभ होने वाली पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को भव्य व यादगार बनाने के लिए गुरुवार को बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्णिया मनोज सिंह उपस्थित हुए। जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। मनोज सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। यह अवसर पार्टी के सिद्धांतों, विचारों एवं संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छह अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.