पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन के बाद अपने साथ चले वाले वाहनों के काफिलों को आधा कर दिया है। अब तक उनके काफिलें में छह वाहन चलते थे। अब वे केवल तीन वाहनों से ही आवाजाही करेंगे। साथ ही शहर में आवाजाही करने के लिए बाइक का प्रयोग करेंगे। जन सुनवाई के लिए वर्चुअल तौर पर व्यवस्था के अंतगत शिकायत निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रहित में ईधन बचाने के प्रयासों के बीच दावा किया गया है कि गांवों में भी न्यूनतम वाहनों से ही दौरा करेंगे। चौदह मई को अपने विस क्षेत्र में पहुंचने के बाद वर्चुअल तौर पर समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की WFO वाली अपील का दिल्ली पुलिस पर भी असर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट गन्ना राज्यम...