गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस और 13509/13510 आसनसोल-गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का संचलन पारंपरिक रेक के बजाए एलएचबी से किया जाएगा। संशोधित रेक संरचना के अनुसार आसनसोल से 06 मार्च से चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 07 मार्च, 2026 से चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...