बांका, जनवरी 6 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में छह सूत्रीय मांगों को ले सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बुलडोजर अभियान से दलितों एवं भूमिहीनों के घरों को उजाड़ना बंद करने की मांग की। साथ ही भूमिहीनों के घर ध्वस्त करने के पूर्व 5 डिसमिल जमीन की बास पर्चा देने की मांग की। मनरेगा को जी राम जी करने, चार लेवर कोड सहित अन्य मांगों को ले कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन किया। इसके पहले स्थानीय द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय मैदान परिसर में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। सभी कार्यकर्ता हाथों में झंडा, बैनर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार की तरफ पैदल मार्च किया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय आइटी भवन परिसर पहुंचे। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.