कौशाम्बी, मार्च 7 -- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक शनिवार को मंझनपुर डायट मैदान में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने गहन चर्चा किया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने मांग उठाई कि चायल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा कराने की अनुमति बार-बार मांग करने के बाद भी नहीं दी जा रही है। इससे लोगों को 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर आने की परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा चायल यूनानी अस्पताल का भवन जर्जर होने के कारण नए भवन के निर्माण की मांग भी की गई पर सुनवाई नहीं हो रही है। नेवादा ब्लॉक के ग्राम बड़ा पिपरहाटा में लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.