जमुई, जनवरी 30 -- चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय में छह सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सीओ राजकिशोर साह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने अनशनकारी दशरथ प्रसाद वर्मा एवं सुरेश वर्मा को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। जानकारी के अनुसार अनशन के तीसरे दिन दशरथ वर्मा की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। मौके पर सीओ राजकिशोर साह ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी मांगों के प्रति गंभीर है। शिकायतों की जांच की जाएगी। जिसके बाद अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.