छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा
बुलंदशहर, फरवरी 24 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगराध्यक्ष विजय सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार दोपहर तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने नई मंडी में दुकानों की खुली नीलामी में उच्चतम बोली लगाने के बाद भी दुकान आवँटित नहीं करने, मंडी परिसर में किसानों के बैठने के लिए स्थित टीन शेड को कब्जा मुक्त कराने, गांव आसफपुर स्थित भूमि को कब्जामुक्त कराने, तहसील परिसर में दाखिला खारिज की पत्रावलियों का निस्तारण समय के भीतर कराए जाने सहित छह मांगों को लेकर एसडीएम प्रतिक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की। वहीं एसडीएम ने भी जांच के बाद सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में बिल्लू चौधरी, नसरू खां, भूषण कुमार, राजू जाट, जगपाल सिंह, हरस्वरूप गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.