बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर जीवन बीमा निगम के तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बीमा कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निजीकरण की ओर बढ़ाने का काम कर रही हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एसोसिएशन एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जीवन बीमा कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। जीवन बीमा निगम शाखा बागेश्वर के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.