छह साल से बिजली कंपनियों में बंद नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग
लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य की बिजली कंपनियों में बीते छह साल से नियमित भर्तियां बंद हैं। इन्हें दोबारा शुरू करने की मांग राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने की है। उपभोक्ता परिषद के मुताबिक उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और उसके अनुपात में नियमित कर्मचारी कम हो रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित भर्तियां जरूरी हैं।
कर्मचारियों की कमी उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की कमी का मामला उठाया गया था। इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मौजूदा समय में यूपी में 3 करोड़ 80 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, लेकिन नियमित कर्मियों की संख्या महज 26 हजार रह गई है। ऐसे में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.