मधुबनी, अप्रैल 19 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। गरीबी और बेरूखी की मार ने एक दिव्यांग पिता को इतना मजबूर कर दिया कि उसे अपने ही बेटे की लाश लाने से इंकार करना पड़ा। यह मार्मिक मामला झंझारपुर प्रखंड के सुखेत पंचायत वार्ड-9 निवासी वीरेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी से जुड़ा है। जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे सरकार द्वारा मिलने वाले मुफ्त राशन के सहारे किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। बेटे के मौत की जानकारी तब सामने आई जब हैदराबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक लुक आउट नोटिस जारी किया गया। इसमें बताया गया कि अर्जुन कुमार चौधरी (24 वर्ष) नामक युवक की हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर गिरने से मौत हो गई है और शव सुरक्षित रखा गया है। सूचना सोशल मीडिया के जरिए झंझारपुर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ...