आजमगढ़, अगस्त 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज के पास से रविवार को छह साल फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी लूटेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश फरवरी 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचा दिखाकर छह लाख 31 हजार 702 रुपये की लूट की घटना में वांछित चल रहा था। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लूट का आरोपी इनामी बदमाश रोडवेज के पास है। पुलिस ने घेरा बंदी कर इनामी बदमाश राजू पथरकट निवासी खाजो लोहहरिया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: छह साल से फरार 50 हजार का इनामी लूटेरा गिरफ्तार तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर पा...