छह साल से फरार पच्चीस हजार के इनामी को दबोचा
कानपुर, जुलाई 28 -- चकेरी, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर कोर्ट में फर्जी जमानतें लगवाकर बेल लेने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित 25 हजार का इनामी है और छह साल से फरार चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर अरोपित पर गैंगस्टर समेत 31 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने में 10 नवंबर 2020 को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या 08 (गैंगस्टर एक्ट) के लिपिक किरन शंकर घोष ने फर्जी कागजात लगाकर जमानत दिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कूटरचित दस्तावेज के जरिए जेल में बंद आरोपितों को जमानत दिलवाने का मामला था। इस मुकदमे में 73 आरोपित नामजद हुए थे। वहीं भूमिका मिलने पर जांच में 31 नाम और शामिल हुए। जिससे आरोपितों की कुल संख्या बढ़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.