छह साल से फरार चल रहे गैंगस्टर दबोचा
कानपुर, जून 29 -- चकेरी। गोकशी का आरोपित व छह साल से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के ऊपर बीस हजार का इनाम है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपित 38 वर्षीय वाहिद उर्फ वाजिद मूल निवासी ग्राम टण्डा बादली, थाना टाण्डा, जनपद रामपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह ग्राम बरैनी, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड में रह रहा था। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपित एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ वर्ष 2020 में चकेरी थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। बीते रविवार देर रात को पुलिस और सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.