अमरोहा, मार्च 17 -- बछरायूं। पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरीफ पुत्र बुंदू के रूप में हुई है, जो साल 2020 से कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए फरार था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शरीफ मूल रूप से कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले कई सालों से बिजनौर जिले के नजीबाबाद कस्बे के मोहल्ला तुलसीगढ़ी में पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.