कानपुर, मई 22 -- चकेरी, संवादताता। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने पचास हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने साथियों की मदद से फर्जी जमानतगीरों के जरिये जेल से बाहर आया था। जिसके बाद वर्ष 2020 में आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। टीम ने छह साल बाद आरोपित को आगरा से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी हरियाणा जींद के अशरफ गढ़ी निवासी सुरेन्द्र को जीआरपी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वर्ष 2019 में जेल भेजा था। आरोपित सुरेन्द्र गैंगस्टर कोर्ट में फर्जी जमानतगीरों के जरिए 2020 में जमानत पर बाहर आ गया। बादा में जांच में आरोपित समेत उसके साथियों का फर्जीवाड़ा सामने आया। इस...