लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- छह साल से स्कूल से लगातार अनुपस्थिति शिक्षिका को तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन शिक्षिका ने कोई जवाब नहीं दिया। अब बीएसए ने अन्तिम नोटिस जारी की है। सात दिन का समय दिया गया है। अगर एक सप्ताह में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी। मामला फूलबेहड़ ब्लाक के प्राथमिक स्कूल अग्गर खुर्द का है। यहां तैनात सहायक शिक्षिका रूपा 22 अक्तूबर 2019 से स्कूल से लगातार अनुपस्थित हैं। बीईओ के निरीक्षण में अनपुस्थित मिलने पर नोटिस जारी की गई, लेकिन इसका कोई जवाब शिक्षिका ने नहीं दिया। बीईओ की जांच आख्या आने के बाद बीएसए ने दो बार नोटिसें दीं लेकिन शिक्षिका ने इनका जवाब नहीं दिया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अग्गर खुर्द फूलबेहड़ में तैनात सहायक शिक्षिका ...