नई दिल्ली, जून 9 -- UP News: मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर के साथ लिव इन में रह रही युवती सोमवार शाम जहर खाकर थाने पर पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि लिव इन पार्टनर उसे छोड़कर भाग गया इसलिए जहर खा लिया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिविल लाइंस के हिमगिरी निवासी आरोपी प्रभात सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे गांव निवासी एक ट्रक चालक की 27 वर्षीय बेटी ने बीए तक की पढ़ाई की थी। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी प्रभात सक्सेना के संपर्क में आ गई। मेरठ में एफसीआई के मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद...