पटना, फरवरी 9 -- राज्य सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक लाख 50 हजार 561 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना विभिन्न चयन आयोग व पर्षदों को भेजी है। संबंधित आयोगों द्वारा इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सोमवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बीते करीब छह वर्षों (अप्रैल 2020 से फरवरी 2026 तक) के दौरान सूबे में 9 लाख 84 हजार 141 व्यक्तियों को नयी नौकरी व रोजगार दिए गये हैं। इनमें सर्वाधिक 7 लाख 95 हजार 832 पदों पर नियमित नियुक्ति हुई। साथ ही एक लाख 17 हजार 784 पदों पर संविदा नियोजन तथा 70 हजार 525 पदों पर आउटसोर्सिंग से नियोजन हुआ है। विभाग द्वारा किये गये प्रमुख प्रशासनिक सुधारों व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.